उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर शुरू विवाद अब तक कई कलाकरों के रिएक्शन सामने आ चुके हैं. मंच पर कैबिनेट मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों को वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस बीच, फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी संस्था FWICE के कड़े रुख के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है. आइए जानते हैं मामले में सीएम धामी ने क्या कहा.
ADVERTISEMENT
सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान
कुंजापुरी मेले के विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाेलते हुए कहा कि हो सकता है कि उस समय जनता की तरफ से कोई दबाव रहा हो. उन्होंने कहा कि मामले में मंत्री ने खुद कह दिया है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सिंगर की तबीयत खराब थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हमेशा से कलाकारों, साहित्यकारों और विद्वानों का सम्मान करने वाली धरती रही है. सीएम ने कहा कि मंत्री के बयान के बाद अब इस मामले को यहीं समाप्त कर देना चाहिए. सीएम ने यह भी कहा कि दलेर मेहंदी और मीका सिंह दोनों से उनकी मित्रता है. ऐसे में इस मामले में वे उनसे बात करेंगे.
फिल्म बॉडी FWICE ने उठाया कड़ा कदम
आपको बता दें कि इससे पहले दलेर मेहंदी के समर्थन में फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) ने पीएम मोदी और सीएम धामी को लेटर लिखा था. इसमें उत्तराखंड के मंत्री द्वारा दलेर मेहंदी पर लगाए गए आरोपों और उनके कथित सार्वजनिक अपमान का जिक्र किया. FWICE ने अपने पत्र में कहा कि दलेर मेहंदी भारतीय संगीत जगत के एक प्रतिष्ठित और दिग्गज कलाकार हैं. उनके गानों और शानदार परफॉर्मेंस ने लंबे समय तक देश-दुनिया के दर्शकों के दिलों पर राज किया है.
संस्था का मानना है कि इतने वरिष्ठ और लोकप्रिय कलाकार के साथ इस तरह का सार्वजनिक व्यवहार पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद और निराशाजनक है. माना जा रहा है कि FWICE के इस कड़े रुख और प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखने के बाद ही मुख्यमंत्री धामी की तरफ से यह बयान सामने आया है. यहां पढ़ें FWICE ने चिट्ठी में क्या लिखा.
यह भी पढ़ें: दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए अनुपम खेर, मंत्री सुबोध उनियाल को लेकर कही ये बात
ADVERTISEMENT


