GEN Z क्लब विवाद... स्कॉर्पियो से हमला...देहरादून में सेना के पूर्व ब्रिगेडियर की मौत के बाद पुलिस ने लिए ये ताबड़तोड़ एक्शन

Dehradun Brigadier VK Joshi Murder: देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया है. शुरुआत में रोड रेज समझी गई इस वारदात ने जब नाइट क्लब विवाद का रूप लिया तो पुलिस भी चौंक गई. अब चार आरोपी गिरफ्तार हैं और GEN Z क्लब पर बड़ा एक्शन हुआ है, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

Dehradun Brigadier VK Joshi Murder
Dehradun Brigadier VK Joshi Murder

अंकित शर्मा

follow google news

Brigadier Mukesh Kumar Joshi Case Update: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साेमवार को हुए रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की हत्या के मामले में पुलिस ने अब एक्शन लेना शुरू कर दिया है. पुलिस ने मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य आरोपिया की तलास की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों के पास के पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं. इसके साथ ही आबकारी विभाग ने उस GEN Z क्लब पर भी एक्शन लिया है, जहां से इस विवाद की शुरुआत हुई थी. बता दें कि इस घटना के बाद से पूरी शहर में हड़कंप मचा हुआ है. शुरुआत में मामले को सड़क पर हुई बहस यानी रोड रेज की घटना समझा जा रहा था, लेकिन बाद में मामले ने ये एक नाइट क्लब से शुरू हुई आपसी रंजिश का मामला निकला है.

Read more!

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि ये पूरी घटना GEN Z नाइट क्लब में हुए एक विवाद से शुरू हुई. अब इसी पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने इस क्लब को सील कर दिया है. साथ ही क्लब का लाइसेंस कैंसिल करने का प्रोसेस भी शुरू कर दिया है. वहीं आबकारी विभाग ने भी क्लब को नोटिस जारी किया है. विभाग का कहना है कि बार को निर्धारित समय सीमा से ज्यादा देर तक चलाया गया, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है. क्लब प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज भी मांगे गए हैं.

शहर के नाइट क्लबों पर एक्शन शुरू

आपको बात दें कि ब्रिगेडियर हत्या के बाद से दून पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. इसके तहत पुलिस की अलग-अलग टीमें शहर के पब्स और नाइट क्लबों में देर रात तक छापेमारी कर रही हैं. कानून का उल्लंघन करने वालो क्लबों पर पुलिस प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

जानिए आखिर क्या था पूरा मामला

आपको बता दें कि ये पूरा विवाद मसूरी रोड पर स्थित जेन जी क्लब में बिल और डीजे पर गाना बजाने को लेकर ग्राहकों और क्लब स्टाफ के बीच कहासुनी से शुरू हुआ था. ऐसे में साेमवार सुबह जब क्लब मालिक और स्टाफ वहां से निकल रहे थे तब दूसरे पक्ष ने काले रंग की स्कॉर्पियो से उनकी सफेद फॉर्च्यूनर का पीछा किया. इस दौरान स्कॉर्पियो सवार लगातार गोलियां बरसा रहे थे. इसी बीच मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी को एक गोली लग गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई.

यह भी पढ़ें: देहरादून: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व ब्रिगेडियर की गोली लगने से चली गई जान, अब घटना का ये CCTV फुटेज आया सामने आया

    follow google news