Dehradun Brigadier VK Joshi Murder Case: देहरादून के रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल, शुक्रवार देर रात पुलिस ने गुनियाल गांव में हुए एक एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है. इस दौरान एक आरोपी के पैर में गाेली भी लगी है. अब पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है.
ADVERTISEMENT
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ा है. एनकाउंटर में घायल आरोपी का नाम मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी है के रूप में हुई है. वो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. वहीं दूसरे आरोपी का नाम शांतनु त्यागी है बताया जा रहा है. वे सहारनपुर के बेहट इलाके का निवासी है.
मॉर्निंग वॉक के दौरान ब्रिगेडियर को लगी थी गोली
बता दें कि यह पूरा मामला 30 मार्च का है. यहां जोहड़ी गांव के पास ब्रिगेडियर वीके जोशी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इस दौरान सड़क पर एक काली स्कॉर्पियो में सवार कुछ बदमाश एक सफेद फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए गोलियां बरसा रहे थे. इसी दौरान एक गोली सीधे ब्रिगेडियर के सीने में जा लगी जिससे उनकी मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि दोनों गुटाें के बीच एक Zen-G नाइट नाम के क्लब में विवाद हुआ था. घटना के बाद से लगातार पुलिस प्रसाशन पर सवाल उठने लगे थे.
नाइट क्लब सील और प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
इस घटना के बाद शहर में भारी जनाक्रोश देखने को मिल रहा था. इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए Zen-G नाइट क्लब को सील कर दिया. वहीं आबकारी विभाग ने भी नियमों के उल्लंघन पर क्लब को नोटिस थमाया है. पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
ADVERTISEMENT


