Dehradun Brigadier VK Joshi Murder: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुई एक घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. यहां मसूरी रोड के पर जोहड़ी गांव के पास दो गुटों के बीच चल रही गैंगवार की वजह से एक बेगुनाह पूर्व सैन्य अधिकारी को अपनी जान गंवानी पड़ी. घटना के दौरान ब्रिगेडियर वीके जोशी रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि कारों के बीच चल रही आपसी रंजिश उनकी मौत का कारण बन जाएगी. अब इस खटना के बात से शहर में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. क्या है पूरा मामला कैसे शुरू हुआ पुरा विवाद और फिर ब्रिगेडियर वीके जोशी की होर्ग मौत चलिए जानते हैं इस खबर में...
ADVERTISEMENT
जानिए कैसे शुरू हुआ था पूरा विवाद?
आपको बता दें कि शुरुआती इसे रोड रेज का मामला बताया जा रहा था, लेकिन चश्मदीदों और पड़ताल से पता चला है कि इस झगड़े की शुरुआत एक नाइट क्लब में हुई थी. बताया जा रहा है कि डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुटों में कहासुनी हुई जो बाद में सड़क पर खूनी खेल में बदल गई. क्लब से निकलने के बाद एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने सफेद फॉर्च्यूनर का पीछा करना शुरू किया, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सीसीटीवी में क्या आया नजर?
वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में एक आदमी चलता हुआ दिख रहा है. इसके कुछ ही देर बाद गाेलियों के आवाज सुनाई देने लगती है. फिर सामने एक तेज रफ्तार सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार तेजी से आती है और इसके पीछे एक काली रंग की स्कॉपियाें होती है. इस दौरान स्कॉर्पियो सवार लगातार फॉर्च्यूनर पर गोलियां बरसाता रहा.
मॉर्निंग वॉक के दौरान सीने में लगी गोली
इस बीच जब दोनों गाड़ियां जोहड़ी गांव के पास से गुजरी तो यहां पर मार्निग वॉक कर रहे ब्रिगेडियर वीके जोशी के सीने में एक गाेली जा लगी. चश्मदीदों के मुताबिक, ब्रिगेडियर अचानक सड़क पर गिर पड़े. घटनास्थल पर खड़े लोगों को लगा कि शायद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है लेकिन जब उन्हें उठाने की कोशिश की गई तो उनके सीने से खून बहने लगा. इसके बाद उन्हें तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना के बाद फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई तो स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर में सवार लोगों के बीच आमना-सामना हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया. कुछ देर बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए. ऐसे में अब प्रदेश की राजधानी में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या राजधानी में बदमाशों के मन से पुलिस और कानून व्यवस्था का डर खत्म हो गया है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: मारपीट से मौत तक…देहरादून में दो गुट के बीच हिंसक भिड़ंत में चली गई दिव्यांशु की जान, ये वहज आई सामने
ADVERTISEMENT


