प्रेमनगर: सड़क पर बवाल मचाने वालों पर दून पुलिस का एक्शन, 3 लोग गिरफ्तार, पुलिस को आरोपियों के पास से मिला ये सब

अंकित शर्मा

23 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 23 2026 7:50 PM)

Dehradun road rage case: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में सड़क पर गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में भयंकर विवाद हो गया. बहस इतनी बढ़ी कि बात मारपीट और लाठी-डंडों तक पहुंच गई. हद तो तब हुई जब एक सिरफिरे ने बीच सड़क पिस्टल तान दी. अब पुलिस ने सख्त एक्शन ले लिया है.

dehradun news
dehradun
Google CTA

Dehradun News: देहरादून के प्रेमनगर इलाके देर रात सड़क पर वाहन खड़ा करने की छोटी सी बात को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद कुछ ही पलों में हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे. इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस हंगामे के दौरान एक युवक ने खुलेआम पिस्तौल निकालकर दूसरे पक्ष को डराने का प्रयास किया, जिससे मौके पर दहशत फैल गई. इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. इसके साथ ही  घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल, डंडा और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है.

Read more!

पहले जानिए क्याें हुआ विवाद?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की मुख्य वजह सड़क पर गाड़ी खड़ी करना और उसे वहां से हटाने को लेकर हुआ झगड़ा था. प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुए इस वाकये में दोनों ही पक्षों के लोग इतने तैश में आ गए कि आपस में बुरी तरह भिड़ गए. सड़क पर काफी देर तक चीख-पुकार, धक्का-मुक्की और मारपीट का दौर चलता रहा, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया.

वायरल वीडियो ने खोला सड़क छाप दबंगई का कच्चा चिट्ठा

अब घटना का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आरोपी गाड़ी हटाने के मामूली मुद्दे पर लोग एक-दूसरे पर लाठियां भांज रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक सरेराह अपनी पिस्टल निकालकर दूसरे व्यक्ति को धमका रहा है.

हरकत में आई दून पुलिस, तीन उपद्रवियों को दबोचा

मामले की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई. थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और गुंडागर्दी फैलाने के जुर्म में तत्काल कार्रवाई की गई है. पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए मारपीट और हंगामा करने में शामिल दोनों पक्षों के कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि शहर की शांति बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

लाइसेंसी हथियार, कार और डंडा जब्त, रद्द होगा लाइसेंस

एसएसपी दून की सख्ती का असर प्रेमनगर में देखने को मिला, जहां पुलिस ने आरोपियों की दबंगई का भूत पूरी तरह उतार दिया. पुलिस टीम ने अभियुक्तों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल, डंडा और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है. इसके साथ ही, जिस लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए किया गया था, उसके लाइसेंस को निरस्त करने के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है.

यह भी पढ़ें: टिहरी: 14 दिन बाद भी नहीं मिला रेशमा का सुराग, 6 अगस्त को हुई थी लापता, परिवार को सता रहा अनहोनी का डर