देहरादून के DAV PG कॉलेज में गाली-गलौज से बढ़ीं मासूम शर्मा की मुश्किलें, अब हरियाणा महिला आयोग ने उठाया ये कदम

Masoom Sharma controversy: देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा विवादों में घिर गए हैं. उन पर स्टेज से अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है. इस मामले में पुलिस जांच के साथ ही हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए समन जारी किया है.

Masoom Sharma Dehradun viral video controversy
Masoom Sharma Dehradun viral video controversy

अंकित शर्मा

follow google news

Masoom Sharma Dehradun viral video controversy: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. ताजा मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सामने आया है. यहां एक कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह के दौरान उन पर स्टेज से आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हैरानी की बात यह है कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खानपुर विधायक उमेश शर्मा के शामिल होने की भी बात सामने आई. 

Read more!

हालांकि, बताया जा रहा है कि घटना के समय मुख्यमंत्री कार्यक्रम से जा चुके थे लेकिन उमेश शर्मा वहीं पर मौजूद थे. इसके बाद से मामला और गरमा गया है और सोशल मीडिया पर इस तरह हे कार्यक्रम को लेकर बहस छिड़ गई है. वहीं इस पूरे मामले का हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने सिंगर को पूछताछ के लिए 18 अप्रैल 2026 को पंचकूला स्थित कार्यालय में पेश होने का नोटिस जारी किया है.

क्या है ये पूरा मामला?

दरअसल, देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में मासूम शर्मा और गायक अजय हुड्डा ने प्रस्तुति दी थी. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे. हालांकि कि ये घटना उनके कार्यक्रम से चले जाने की बात दी बताई जा रही है. आरोप है कि सिंगिंग के दौरान स्टेज पर से मासूम शर्मा ने मंच से अभद्र भाषा और गाली-गलौज शुरू कर दी. इससे कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मी, कॉलेज स्टाफ और छात्र असहज हो गए. अब इस घटना की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों के बीच मारपीट भी हुई थी. घटना में छात्र पर चाकू चलने की बात सामने आई है.

उत्तराखंड पुलिस ने क्या कहा?

इस घटना के बाद देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है. डालनवाला पुलिस सभी तथ्यों की विस्तृत जांच कर रही है और जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी. दूसरी ओर अधिवक्ता और कांग्रेस प्रवक्ता संदीप चमोली ने डालनवाला कोतवाली में तहरीर देकर मासूम शर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. पुलिस अब साक्ष्यों के आधार पर आगे कदम बढ़ा रही है.

हरियाणा महिला आयोग ने भेजा नोटिस

वहीं अब इस मामले का संज्ञान हरियाणा राज्य महिला आयोग ने लिया है. आयोग ने इसे महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य माना है. आयोग ने मासूम शर्मा को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है. उन्हें 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे पंचकूला स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देना होगा. नोटिस में चेतावनी दी गई है कि पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

मासूम शर्मा ने मांगी माफी

इस विवाद बढ़ता देख गायक मासूम शर्मा ने एक वीडियो जारी इस मामले पर सफाई देते हुए माफी मांगी ली है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से एक संदिग्ध व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा था जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में थे और उसी का असर मंच पर दिख गया. उन्होंने कहा कि यदि उनकी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वो इसके लिए खेद जताते हैं. बता दें कि मासूम शर्मा पहले भी गन कल्चर और अन्य आरोपों के कारण विवादों में रह चुके हैं.

इनपुट: अमन भारद्वाज

यह भी पढ़ें: बिना वर्दी के आए, गाली-गलौच की, फोन छीने…चमोली के पूर्व प्रधान बलवंत सिंह की हरियाणा पुलिस हिरासत में मौत, परिवार ने लागए ये गंभीर आरोप

    follow google news