मौसम विभाग की चेतावनी! उत्तराखंड में आज फिर बरसेंगे बादल, 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

संदीप कुमार

• 11:23 AM • 14 Sep 2025

Uttarakhand Weather Alert: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज येलो और कल कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दाैरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है.

Uttarakhand Weather Alert (सांकेतिक तस्वीर)
Uttarakhand Weather Alert (सांकेतिक तस्वीर)
Google CTA

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में इस बार मॉनसून ने जमकर बरस रहा है. मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक सी.एस. तोमर के मुताबिक सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. वहीं, आज के मौसम की बात करें तो आज IMD ने प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में प्रदेश के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछार पड़ने की संभावना है.

Read more!

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आज यानी 14 सितंबर (Uttarakhand Weather Today) को प्रदेश के सभी 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार इस दौरान  राजधानी देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी जिलों में अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसके साथ ही कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है. वहीं कुछ इलाकों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर शुरू होने का अनुमान है.

देहरादून में आज कैसा रहेगा मौसम?

वहीं, आज प्रदेश की राजधानी देहरादून में आसमान में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है. हालांकि, IMD ने अनुसार कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हो सकती है. इस दौरान आज यहां का अधिकतम तापमान 32°C के लगभग रहने की संभावना जताई गई है.

कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार,प्रदेश में कल देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है. यहां बारिश के साथ तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मैदानी जिले उधम सिंह नगर, और पहाड़ी जिले पौड़ी, पिथौरागढ़, चम्पावत और चमोली  में कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने सकती है। इसके साथ ही यहां बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर शुरू होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाना अब हुआ महंगा, बाढ़ और आपदा के बीच बढ़ा 49% किराया