हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाना अब हुआ महंगा, बाढ़ और आपदा के बीच बढ़ा 49% किराया
Kedarnath helicopter booking: केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा का किराया 49% बढ़ा, अब गुप्तकाशी से ₹12,444, फाटा से ₹8,900 और सिरसी से ₹8,500 लगेगा. जानिए नई दरें, टिकट बुकिंग तारीख और सुरक्षा व्यवस्थाएं.
ADVERTISEMENT

केदारनाथ यात्रा हुआ महंगा
हेलिकॉप्टर से बाबा केदारनाथ के दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. इस बार हेली सेवा का उपयोग करने को भयंकर आर्थिक झटका लगने वाला है. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने हेलिकॉप्टर सेवा के किराए में 49 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है.
