'साॅरी! वीडियो डिलीट कर दो प्लीज...' ऋषिकेश में पुलिस से भिड़ने वाली लड़की ने अब लोगों से ये अपील, जानें क्या है पूरा मामला

Rishikesh Girl Viral Video: ऋषिकेश के गंगा घाट पर पुलिस से बहस करती युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. शराब पीने के आरोपों के बीच युवती ने अब सामने आकर अपना पक्ष रखा है. उसने सभी आरोपों को गलत बताते हुए माफी मांगी और लोगों से वीडियो हटाने की अपील की है.

ऋषिकेश: गंगा घाट विवाद के बाद युवती ने मांगी माफी
ऋषिकेश: गंगा घाट विवाद के बाद युवती ने मांगी माफी

संदीप कुमार

follow google news

Rishikesh girl fight police viral video: ऋषिकेश के गंगा घाट का बीते दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा है. इसमें एक लड़की एक पुलिसकर्मी और स्थानियों लोगों से भिड़ती हुई दिख रही है. वीडियो में लड़की और पुलिस के बीच तीखी बहस हो रही है. आरोप है कि लड़की ने इस दौरान शराब पी हुई थी. घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो युवती की आलोचना होने लगी. इस बीच अब युवती खुद सामने आई है. उसने वीडियो बनकर अपना पक्ष रखा है. वीडियो में युवती ने अपना नाम निशा बताया है और खुद पर लगाए जा रहे सभी आरोपों को झूठा कहा है. इसके साथ युवती ने अपना पक्ष रखते हुए लोगों से माफी मांगी है और सभी से वीडियो डिलीट करने की अपील की है. साथ ही शराब के ठेकों और मीट की दुकानों के लिए उत्तराखंड प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं. 

Read more!

अपनी सफाई निशा ने की ये मांग

निशा ने अपने वीडियो में कहा है कि उस दिन जो भी हुआ उसका समाधान हो चुका है. उसने बताया कि बोटिंग कराने वालों और पुलिस के साथ उसकी बात सुलझ गई है और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से माफी मांग ली है. निशा ने कहा कि वीडियो वायरल होने से उसकी मानसिक स्थिति खराब हो रही है. ऐसे में अब उसने अपना वीडियो पोस्ट करने वाले सभी सोशल मीडिया यूजर्स से अपने उस वीडियो को डिलीट करने की अपील की है. निशा के कहा कि वे इसके बाद से काफी तनाव में है.

शराब पीने के आरोपों कही ये बात

वायरल वीडियो हो रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि युवती सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रही थी. ऐसे में जब उसे पुलिस ने टोका तो उनसे भिड़ गई. अब इस पर बोलते हुए निशा ने कहा कि उसने शराब नहीं पी रखी थी. उसने बताया कि वहां मौजूद कुछ अन्य लोग शराब पी रहे थे और शोर मचा रहे थे. वो उसके साथ के लोग नहीं थे और उनसे  उसका कोई लेना-देना नहीं था. निशा के मुताबिक जिस व्यक्ति ने उसकी मदद की उस पर भी गलत आरोप लगाए जा रहे हैं जबकि वो व्यक्ति उसे सिर्फ सुरक्षित स्थान पर छोड़ने गया था.

पहाड़ों पर शराब और मांस की दुकानों पर उठाए सवाल

अपनी बात रखते हुए युवती ने उत्तराखंड प्रशासन और स्थानीय व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उसने कहा कि अगर लोगों को शराब से इतनी ही दिक्कत है तो गंगा घाट के पास मौजूद शराब के ठेकों और मीट की दुकानों को बंद क्यों नहीं कराया जाता? निशा ने दावा किया कि उसने अपनी आंखों से वहां कई शराब और चिकन की दुकानें देखी हैं. युवती का कहना है कि उसे बेवजह निशाना बनाया जा रहा है जबकि असली समस्या वहां खुलेआम बिक रही शराब है.

क्या था पूरा मामला?

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्लिप में देखा गया था कि पुलिसकर्मी युवती को सार्वजनिक स्थान पर मर्यादा बनाए रखने की हिदायत दे रहे थे. इसी दौरान युवती गुस्से में आ गई और अपना फोन निकालकर पुलिस वालों का ही वीडियो बनाने लगी. बहस के दौरान युवती ने पुलिस से कहा था कि क्या मैं तुम्हारे पैसे की पी रही हूं? इसी बयान के बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा भड़क गया था और इसे देवभूमि की मर्यादा के खिलाफ बताया गया था. अब माफी मांगते हुए युवती ने इस पूरे विवाद को खत्म करने की अपील की है.

“हमारी वजह से इनकी रोज़ी-रोटी चलती है…”

ये शब्द उस महिला के हैं, जो हरियाणा से आकर अपने पति के साथ ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब का सेवन कर रही थी। जब स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें रोका, तो वह भड़क उठी और कहने लगी
“तुम्हारे पैसों की पी है…” pic.twitter.com/fGsgPpI0Zs

यह भी पढ़ें: 'तुम्होरे पैसे की पी रहे हैं क्या'... गंगा किनारे शराब पी रही थी युवती, पुलिस ने रोका तो दोनों में हो गई तगड़ी बहस, देखें वायरल वीडियो

    follow google news