'तुम्होरे पैसे की पी रहे हैं क्या'... गंगा किनारे शराब पी रही थी युवती, पुलिस ने रोका तो दोनों में हो गई तगड़ी बहस, देखें वायरल वीडियो

देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश से सामने आ रहे लगातार वायरल वीडियो अब चिंता का कारण बन गए हैं. गंगा तट पर शराबखोरी, पुलिस से बदसलूकी और सरेआम मारपीट जैसी घटनाओं ने शहर की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोग और नेता कानून व्यवस्था को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Rishikesh viral video
Rishikesh viral video

अंकित शर्मा

follow google news

Rishikesh viral video: उत्तराखंड के देहरादून जिले में गंगा तट पर बसा ऋषिकेश आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र माना जाता है. योग नगरी के रूप में पहचाने जाने वाले इस शहर से इन दिनों लगातार कई वायरल वीडियो सामने आ रहे हैं. इनमें कुछ लोग पुलिस से बहस करते, खुले में शराब पीते और सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करते नजर आ रहे हैं.

Read more!

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने इस पवित्र नगरी की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें पर्यटकों का अभद्र और हिंसक व्यवहार साफ तौर पर देखा जा सकता है. इससे स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

गंगा किनारे शराब और पुलिस से बदसलूकी

पहला मामला गंगा तट का है जहां एक महिला खुलेआम शराब पीते हुए नजर आई. जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह उलटा उन पर ही भड़क गई. महिला ने पुलिस का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और बहस करते हुए कहा कि मैं तुम्होरे पैसे की पी रहे हैं क्या? ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो राह है. इसमें महिला और पुलिसकर्मी के बीच तीखी बहस हो रही है.अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग महिला के व्यवहार की अलोचन कर रहे हैं.

श्यामपुर फाटक क्षेत्र से मारपीट

ऋषिकेश के श्यामपुर फाटक क्षेत्र से मारपीट की एक और गंभीर घटना सामने आई है. यहां दो गुटों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पक्षों में जमकर खूनी झड़प हुई और बीच सड़क पर मारपीट हुई जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

शर्टलेस होकर पुलिसकर्मियों से की बहस

एक अन्य वायरल वीडियो में कुछ पर्यटक गंगा किनारे मर्यादा की सीमा लांघते दिखे. शर्टलेस युवक पुलिसकर्मियों से बहस करते नजर आए तो वहीं एक महिला पानी में बैठकर अशोभनीय हरकतें करती दिखी. इससे पहले भी एक मामला सामने आया था जिसमें एक महिला ने पुलिस को धौंस दिखाते हुए कहा था कि पर्यटकों की वजह से ही उनकी रोजी-रोटी चलती है.

तपोवन में युवक की सरेआम पिटाई

तपोवन क्षेत्र से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक अमानवीय वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में एक कपल एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहा है. युवक के बाल नोचे गए और कपड़े फाड़ दिए गए. लात-घूंसों से हुई इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और कानून का खौफ खत्म होने की बात कही जा रही है.

कांग्रेस नेता और जनता में उठाए सवाल

इन घटनाओं पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कड़ा एतराज जताया है. उन्होंने कहा कि ऋषिकेश ऋषि-मुनियों और योग की भूमि है लेकिन यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. रमोला ने प्रशासन से सवाल किया है कि क्या शहर में पुलिस का कोई डर रह गया है? धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि देवभूमि की गरिमा बचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाए.

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2026 स्कैम अलर्ट! फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग ने नाम पर ऐसे हो रही है ठगी, जज को भी नहीं छोड़ा

    follow google news