2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड में 5 की 5 लोकसभा सीटें जीत ली थी. भाजपा ने राज्य की सभी सीटों पर क्लीन स्वीप करते हुए लगातार तीसरी बार यह बड़ी जीत दर्ज की. लेकिन अब मौजूदा वक्त में एक सवाल उठ रहा है कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो उत्तराखंड का सियासी माहौल कैसा होगा? भाजपा और कांग्रेस की मौजूदा स्थिति क्या होगी? इन्हीं सवालों को जानने के लिए इंडिया टुडे और सी-वोटर ने मूड ऑफ न नेशन(Mood of the Nation) सर्वे किया है, जिसके अगस्त 2026 के ताजा आंकड़े भी सामने आ गए है. आइए विस्तार से जानते हैं सर्वे में क्या-कुछ सामने आया है.
ADVERTISEMENT
भाजपा की क्या है स्थिति?
MOTN के अगस्त 2026 के ताजा सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो उत्तराखंड में बीजेपी को 5 में से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. यानी कि, 2024 के मुकाबले पार्टी को 1 सीट का नुकसान होते दिखाया गया है. वहीं जनवरी 2026 के MOTN के सर्वे में भाजपा को 5 सीटें मिलने की बात कही गई थी. कुल मिलाकर ताजा सर्वे के मुताबिक, मौजूदा वक्त में भाजपा को उत्तराखंड में 1 सीट का नुकसान हो सकता है और 4 सीटें मिल सकती है.
कांग्रेस को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?
जहां एक ओर बीजेपी को 1 सीट का नुकसान होते दिखाया गया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस खेमे के लिए अच्छी खबर है. सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है. 2024 के लोकसभा चुनाव में जिस पार्टी का खाता नहीं खुला था, उसका खाता खुलने का अनुमान जताया गया है. खास बात यह है कि जनवरी 2026 के सर्वे में भी पार्टी को 0 सीटें मिलने का अनुमान था, लेकिन ताजा सर्वे में 1 सीट का अनुमान जताया गया था.
MOTN Survey: लोकसभा चुनाव आज हुए तो यूपी में कैसी होगी सियासी तस्वीर? सर्वे में पता चला लोगों का मूड
किस पार्टी को कितना वोट शेयर?
मूड ऑफ द नेशन सर्वे में वोट शेयर की भी जानकारी दी गई है. लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को 56.81% वोट शेयर और कांग्रेस को 32.83% वोट शेयर मिले थे. ताजा सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी का वोट शेयर 1.91% गिरकर 54.9% का अनुमान है. खास बात यह है कि जनवरी 2026 के सर्वे के मुकाबले वोट शेयर में 4% का उछाल दिखाया गया है. वहीं, कांग्रेस को 38.5% वोट शेयर मिल सकता है, जो कि लोकसभा चुनाव और जनवरी 2026 के सर्वे दोनों से ही ज्यादा है.
ADVERTISEMENT


