C-Voter Survey: CM की पसंद में दूसरे नंबर पर पहुंचे PK, नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका

Bihar assembly election 2025: C Voter सर्वे में तेजस्वी यादव की लोकप्रियता घटी है, जबकि प्रशांत किशोर, चिराग पासवान और सम्राट चौधरी का ग्राफ बढ़ा है. जनसुराज ने इसे बदलाव की लहर बताया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
C वोटर सर्वे में बढ़ी प्रशांत किशोर की लोकप्रियता
Google CTA

Bihar assembly election 2025: C Voter Survey में सीएम फेस की रेस में कौन है. इसपर बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई. सबसे पहले बिहार तक ने इस खबर को आपतक पहुंचाया. एक ओर प्रशांत किशोर का ग्राफ बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के ग्राफ में गिरावट आई है. अब इसपर जनसुराज की प्रतिक्रिया सामने आई है. जनसुराज के प्रदेश महासचिव किशोर कुमार ने हाल ही में हुए C वोटर सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि C वोटर सर्वे में प्रशांत किशोर की बढ़ती लोकप्रियता ने बिहार के सभी राजनीतिक दलों में हलचल मचा दी है.