दरभंगा: जिस बेटे का अंतिम संस्कार कर चुका था परिवार...वो 70 दिन बाद लौट आया जिंदा, जानिए क्या है मामला!

Bihar News: दरभंगा में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मृत मानकर अंतिम संस्कार किए गए नाबालिग की 70 दिन बाद वापसी ने सबको हैरान कर दिया. अपहरण के बाद नेपाल ले जाए गए लड़के को अब अदालत में पेश किया गया है.

ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo Ai)
Representative Image (Photo Ai)
Google CTA

बिहार के दरभंगा जिले में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां एक लड़के को उसके परिवार वालो ने मरा हुआ मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. वहीं, कल्याण विभाग ने मृतक परिवार को चार लाख रुपये की सरकारी मदद भी दे दी. लेकिन इस बीच करीब 70 दिन बाद मृत घोषित हो चुका वो लड़का वापस लैट आया. जिससे आसपास के सभी लोग हैरान रह गए. बताया जा रहा है कि लड़के का अपहरण कर लिया गया था, लेकिन वह किसी तरह बचकर अपने घर लौट आया है. अब उसे अदालत में पेश किया गया है.