आरजेडी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा...बिहार में बोले ओवैसी, बताई गठबंधन न होने की वजह
Bihar Elections 2025: ओवैसी ने बिहार में आरजेडी पर हमला बोला और गठबंधन न होने की वजह बताई. AIMIM प्रमुख ने कहा कि आरजेडी को चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
ADVERTISEMENT

बिहार में ओवैसी ने आरजेडी पर साधा निशाना
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा हाई हो चुका है. हर एक राजनीतिक दल अपना-अपना वोट बैंक साधने की जुगत में जुट गई है. इसी कड़ी में एक ओर जहां कांग्रेस, राजद समेत महागठबंधन के अन्य घटक दल अति पिछड़ा न्याय संकल्प कार्यक्रम में जुटे और सरकार पर जमकर निशाना साधा. तो वहीं दूसरी ओर AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य में सीमांचल न्याय यात्रा की शुरुआत की. इसी दौरान उन्होंने आज तक से खास बातचीत की जिसमें उन्होंने महागठबंधन में शामिल होने के लेकर गरबा नाइट के मुद्दे पर खुलकर बातचीत की. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.
