बिहार चुनाव में महागठबंधन का अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र जारी, SC-ST और अति पिछड़ों को 50% आरक्षण का वादा!
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में महागठबंधन ने अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र जारी किया. SC-ST और अति पिछड़ों को 50% आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और ठेकों में बड़ी सौगात.
ADVERTISEMENT

महागठबंधन ने जारी किया अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र
बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस की CWC की बैठक के बाद राहुल गांधी अति पिछड़ा न्याय संकल्प की बैठक में शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस नेता के साथ-साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने चुनाव से पहले वोट अपने बैंक को मजबूत करने के लिए बड़े ऐलान किए. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और राज्य में मौजूदा एनडीए सरकार पर भी जमकर हमला बोला. तेजस्वी ने भी राहुल का साथ दिया और नीतीश सरकार पर जमकर बरसे. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.
