पटना में कांग्रेस की CWC की मीटिंग में क्या-कुछ हुआ? सामने आई पूरी कहानी

Patna CWC Meeting: पटना में कांग्रेस CWC मीटिंग में संगठन की मजबूती, वोट चोरी अभियान, चुनावी रणनीति और NDA सरकार पर हमला हुआ. जानें बैठक की पूरी अंदर की कहानी.

ADVERTISEMENT

पटना में कांग्रेस CWC मीटिंग – राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेताओं की बैठक
पटना में कांग्रेस CWC मीटिंग
Google CTA

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी(CWC) की बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने बिहार में चुनाव से पहले अपनी राजनीति, संगठन में मजबूती, जिला स्तर पर चुनाव की तैयारी और वोटर अधिकार यात्रा के सफलता पूर्वक समापन के साथ-साथ अन्य कई रणनीतियों पर चर्चा की. इस बैठक की अध्यक्षता खुद मल्लिकार्जुन खड़गे ने की और इस दौरान राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट, राजेश राम सहित कई नेता शामिल रहें. आइए जानते है इस बैठक के अहम मुद्दे.