विधानसभा चुनाव की तारीखों का जल्द होगा ऐलान? CEC ज्ञानेश कुमार की टीम बिहार आने को तैयार
Bihar Elections 2025: CEC ज्ञानेश कुमार की टीम दशहरा बाद बिहार दौरे पर, दीवाली से पहले चुनाव तारीखों के ऐलान की संभावना. जानें पूरी डिटेल.
ADVERTISEMENT

CEC ज्ञानेश कुमार की टीम दशहरा के बाद बिहार के दौरे पर जाएगी
Bihar Elections 2025: बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी है. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो जाएगा, ऐसे में राज्य में इससे पहले ही नई विधानसभा का गठन होना है. एक ओर जहां राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना वोट बैंक मजबूत करने में जुटी हुई है, वहीं दूसरी ओर अब निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही तारीखों का ऐलान हो सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक अगले सप्ताह चुनाव आयोग की टीम बिहार के दौरे पर जाएगी और चुनावी तैयारियों का जायजा लेगी.
