तेज प्रताप यादव की पार्टी ने जहानाबाद जिले की इस सीट पर घोषित किया अपना पहला उम्मीदवार
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव की पार्टी ने जहानाबाद की घसी सीट से गांधी यादव को उम्मीदवार बनाया, राजनीतिक हलचल तेज.
ADVERTISEMENT

टीम तेज प्रताप यादव ने घोषित किया अपना पहला उम्मीदवार
Bihar Elections 2025: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है. हालांकि चुनाव की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. हर एक राजनीतिक दल अपना-अपना वोट बैंक साधने की जुग में लगी हुई है और चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. हालांकि चुनाव से पहले कई ऐसे मुद्दे रहे जिनकी खूब चर्चाएं रहीं. इन्हीं में से एक मुद्दा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की परिवार से दूरियों की भी रहीं.