बिहार चुनाव से पहले कन्हैया कुमार को कांग्रेस पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Kanhaiya Kumar News: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी, राहुल गांधी की यात्रा से पहले देशभर में आंदोलन और रैली का ऐलान.

ADVERTISEMENT

Kanhaiya Kumar Assigned Major Role by Congress for Bihar Elections
कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को दी बड़ी जिम्मेदारी(फाइल फोटो)
Google CTA

Kanhaiya Kumar News: बिहार में आगामी चुनाव से पहले सियासी गलियारों में चर्चा तब तेज हो गई है जब आखिरकार कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को एक जिम्मेदारी सौंप दी. बिहार में 17 अगस्त से राहुल गांधी की यात्रा शुरू होने वाली है लेकिन इससे पहले ही युवा नेता कन्हैया कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पूरे देश में अलग-अलग आंदोलन चलाएगी. कांग्रेस 14 अगस्त को SIR के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत करने जा रही है.