Bihar Elections 2025: नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को फिर लगा तगड़ा झटका, कद्दावर नेता ने दे दिया इस्तीफा

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले JDU को बड़ा झटका, कद्दावर नेता व पूर्व विधायक श्याम बिहारी प्रसाद ने पार्टी से दे दिया इस्तीफा. जानें इससे कितना नुकसान.

ADVERTISEMENT

जदयू के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता श्यामा बिहारी प्रसाद ने थामा कांग्रेस का दामन
जदयू के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता श्यामा बिहारी प्रसाद ने थामा कांग्रेस का दामन
Google CTA

विधानसभा चुनाव से पहले एक नीतीश कुमार की पार्टी को एक और जोरदार झटका लगा है. एक ओर जहां नीतीश कुमार बिहार वासियों को नई-नई सौगात दे रहे है, तो वहीं दूसरी ओर नेता उनकी पार्टी को छोड़ रहे है. JDU के पूर्व विधायक श्याम बिहारी प्रसाद ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और साथ ही कांग्रेस पार्टी जॉइन भी कर लिया है. माना जा रहा है कि चुनावी साल में इनका इस्तीफा जदयू को काफी भारी पड़ सकता है. गौरतलब है कि इसी महीने पूर्व विधायक मीना द्विवेदी ने भी जदयू छोड़ जन सुराज का दामन थाम लिया था.