जदयू से 3 बार विधायक रहीं मीना द्विवेदी ने सैकड़ों के साथ छोड़ी पार्टी, प्रशांत किशोर के जन सुराज में हुई शामिल
Bihar Elections 2025: जदयू से तीन बार विधायक रहीं मीना द्विवेदी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी जॉइन कर ली.
ADVERTISEMENT

जदयू छोड़ मीना द्विवेदी हुईं जन सुराज में शामिल
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलने का खेल शुरू हो चुका है. कुछ महीने पहले चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप, बाहुबली नेता बोगो सिंह ने पाला बदल लिया था. आज नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को एक तगड़ा झटका लगा है. जदयू से 3 बार की विधायक और बाहुबली नेता के परिवार से आने वाली मीना द्विवेदी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज जॉइन कर लिया है.
