सहरसा में दुखी होकर जीतन राम मांझी ने कुछ ऐसा कहा कि टेंशन में आ जाएगी बीजेपी, जानें पूरा मामला

Bihar Elections 2025: सहरसा में जीतन राम मांझी बोले- 4 विधायक होने से आवाज नहीं सुनी जाती, अब चाहिए 20 सीटें, बीजेपी और नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना.

ADVERTISEMENT

Jitan Ram Manjhi statement on NDA seat sharing in Bihar, demands more seats ahead of Bihar election
जीतन राम मांझी ने दिया बड़ा बयान
Google CTA

Bihar Elections 2025: बिहार में चुनावी साल पूरी तरह गहमागहमी से भरा हुआ है. कभी नेता तो कभी कार्यकर्ताओं के बयानबाजी से सियासी पारा हाई रहता है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी के एक बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है. मांझी ने कहा कि, केवल 4 विधायक होने के कारण सदन में उनकी बातें को नहीं सुना जाता है. आगे उन्होंने एक मुहावरे के माध्यम से बताना चाहा कि उन्हें इस बार ज्यादा सीटें चाहिए ताकि वो सही से काम कर सकें. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.