बाढ़ग्रस्त इलाके में जायजा लेने पहुंचे नेता जी हो गए जनता के कंधे पर सवार, वीडियो हुआ वायरल 

Bihar Viral Video: कटिहार में बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने पहुंचे कांग्रेस सांसद तारिक अनवर जनता के कंधे पर सवार हो गए. वीडियो वायरल, राजनीतिक गलियारों में गरमी.

ADVERTISEMENT

Congress MP Tariq Anwar on shoulders in Bihar flood area
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का वीडियो वायरल
google news

Bihar Viral Video: बिहार के कटिहार जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है. कांग्रेस सांसद तारिक अनवर यहां बाढ़ और कटाव की स्थिति से ग्रस्त लोगों से मिलने पहुंचे थे, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि सांसद को गांव के एक युवक के कंधे पर चढ़कर चलना पड़ा. इस दौरान तारिक अनवर मुस्कुराते हुए भी नजर आ रहे है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही इसकी चर्चाएं तेज हो गई. हालांकि कटिहार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील यादव ने इसपर सफाई देते हुए बयान भी दिया है. आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला.