बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान, महिलाओं को फिर मिली सौगात
Nitish Kumar Announcement: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान. आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 9,000 और सहायिकाओं का 4,500 रुपए हुआ. महिलाओं को मिली सौगात.
ADVERTISEMENT

सीेएम नीतीश ने महिलाओं को फिर दी नई सौगात
Nitish Kumar Announcement: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार कई घोषणाएं कर रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक और बड़ी घोषणा की है. सीएम ने महिलाओं को एक नई सौगात दी है जिसमें आंगनबाड़ी सेविका और आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है. अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रुपए से बढ़ाकर 9,000 रुपए कर दिया गया है. आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रुपए बढ़ाकर 4,500 रुपए किया गया है.