जेडीयू महासचिव मनीष वर्मा के बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, बोले- रोड पर चलते हुए..., वीडियो वायरल

Prashant Kishor viral video: जेडीयू महासचिव मनीष वर्मा के बयान पर भड़के प्रशांत किशोर. कहा- "रोड पर चलते कुत्ते के भौंकने पर जवाब देंगे क्या", वीडियो वायरल.

ADVERTISEMENT

Prashant Kishor viral statement on JD(U) Manish Verma
प्रशांत किशोर ने मनीष वर्मा को लेकर दिया विवादित बयान
Google CTA

Prashant Kishor viral video: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सरगर्मियों के बीच नेताओं के बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है. इसी बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जेडीयू महासचिव मनीष वर्मा के लिए कड़े शब्द कह दिए है. प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करने का दौरान अपना आपा खोया और मनीष वर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'रोड पर चलते हुए कुत्ते के भौंकने पर जवाब देंगे क्या. पीके के इस बयान के राजनीतिक गलियारों में फिर चर्चाएं तेज हो गई और साथ ही यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. आइए विस्तार से जानते है इस पूरी कहानी को.