बिहार: सावन में फिर हुई "मटन पार्टी विवाद" की एंट्री, ललन सिंह ने ऐसा क्या कहा कि बयान हो रहा वायरल

Lalan Singh Mutton Party Video: बिहार में ललन सिंह के मटन वाले बयान से फिर गरमाई सियासत, सावन में वायरल वीडियो पर रोहिणी आचार्य का तीखा हमला. जानें पूरा विवाद.

ADVERTISEMENT

सावन में ललन सिंह के मटन वाले बयान से गरमाई बिहार की सियासत, रोहिणी आचार्य ने किया तीखा हमला
सावन में ललन सिंह के बयान से गरमाई बिहार की सियासत
google news

Lalan Singh Mutton Party Video: बिहार में इस साल अंतिम तक विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावी माहौल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर तंज कसने का मौका ढूंढते रहते है. इसी बीच जेडीयू नेता ललन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा है जिसमें खाने में मटन की व्यवस्था को लेकर बात कही गई है. इस वीडियो के सामने आते ही लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इसे लेकर जेडीयू पर हमलावर हो गई है.