भोजपुरी गानों में "भौजी, साली, ढोढ़ी..." पर भड़के खान सर, बिहार वासियों को खूब सुना दिया
Khan Sir Bhojpuri statement: भोजपुरी गानों के बोल पर फटे खान सर, कहा – "ढोढ़ी चाटने वाला गाना ट्रेंडिंग में जाए, इससे बड़ी नीचता क्या होगी?" बिहारियों को सुनाई खरी-खरी.
ADVERTISEMENT

खान सर ने भोजपुरी गानों की अश्लीलता पर उठाए सवाल
बिहार में एक नाम काफी मशहूर है, खान सर. अपने पढ़ाने के अंदाज के कारण फेमस हुए खान सर पिछले कुछ महिनों से शादी और रिसेप्शन की पार्टियों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए है. बिहार विधानसभा चुनाव को अब चंद महीने ही बचे है और ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि खान सर भी इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते है.