Bihar Weather Update: 5 अक्टूबर को मौसम रहेगा साफ, फिर 6 अक्टूबर से बदलेगा मिजाज, इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Bihar Weather : बिहार में 5 अक्टूबर को ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. लेकिन इसके बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है. 6 अक्टूबर से कई जिलों में तेज हवाओं, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. वहीं 7 और 8 अक्टूबर को कुछ इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है. जानिए किन जिलों पर नजर रहेगी.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
बिहार में बदला मौसम का रंग
Google CTA

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में पल-पल बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह-शाम हवा में हल्की सी ठंडक का एहसास जरूर हो रहा है, लेकिन दिन ढलते-ढलते धूप और उमस लोगों के पसीने छुड़ा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने और ट्रफ बनने के कारण आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं. वहीं 5 अक्टूबर की बात करें तो इस बीच मौसम मिलाजुला रहेगा. मसलन किसी जिले में बारिश की संभावना है तो किसी जिले में मौसम के शुष्क रहने की बात कही गई है. हालांकि, मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. ऐसे में जानिए वो कौन से जिले हैं जहां बारिश के आसार बन रहे हैं.