Bihar Weather News Update: बिहार में मौसम का कहर , 22 लोगों ने गंवाई जान, आंधी-तूफान लगातार मचाएगी तबाही
Bihar Weather News Update: बिहार में मौसम का कहर लगातार जारी है. बीते कुछ दिनों से आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. सीतामढ़ी, मधुबनी, सहरसा सहित कई जिलों में तेज हवाएं और ओले गिरे, जिससे फसलें बर्बाद हो गईं. मौसम विभाग ने 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 20+ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather News Latest Update
बिहार में मौसम इन दिनों कहर बनकर टूटा है. बीते कुछ दिनों से हालात ऐसे हैं मानो आसमान से आफत बरस रही हो. कहीं आंधी-तूफान तो कहीं बारिश की बौछार ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. पिछले 3-4 दिनों से मौसम खराब बना हुआ है. कहीं तूफानी सुबह है तो कहीं डरावनी शाम. गुरुवार की सुबह जब लोगों ने आंखें खोलीं, तो सीतामढ़ी, शिवहर , दरभंगा, सहरसा, मधुबनी और अररिया इन 6 जिलों में तूफान की सरसराहट हवा में घुल चुकी थी. धूलभरी आंधी, तेज हवाएं और आसमान में काले बादलों ने माहौल को डरावना बना दिया था. मधुबनी में ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं थी. बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान गया में 37.8 डिग्री दर्ज किया गया वहीं सहरसा के अगवानपुर में 15 डिग्री के साथ सबसे कम तापमान दर्ज किया गया.