Bihar Weather News Update: बिहार के 20 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, 24 घंटे बेहद खतरनाक

बिहार में मौसम का कहर जारी है. 20 जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

बिहार में बदलने वाला है मौसम
Representational Image
google news

बिहार में मौसम का कहर आगे भी जारी रहेगा. आज भी तेज आंधी-तूफान की वजह से मौसम खराब रहने वाला है. मौसम विभाग ने बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए 20 जिलो में भारी अलर्ट जारी किया है. पटना मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, वैशाली, छपरा, सुपौल, सहरसा, मधुबनी में यलो अलर्ट जारी किया है.