Bihar Weather Update: बिहार में भीषण गर्मी और 'लू' का कहर, 42 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD ने किया अलर्ट

Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी का कहर चरम पर है. गया में पारा 42.8 डिग्री पहुंचा. मौसम विभाग ने 5 जिलों में ऑरेंज और 25 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
बिहार में भीषण गर्मी ने मचाया कहर
Google CTA

बिहार में गर्मी का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है. अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जैसे ही बारिश का दौर खत्म हुआ तापमान तेजी से बढ़ने लगा. बीते 24 घंटे में कई जिले ऐसे रहे जहां तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया. इनमें बक्सर, डेहरी, सासाराम, शिवहर जिले शामिल है. मंगलवार को सबसे अधिक तापमान गया में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम तापमान सिवान के जीरादेई में 23.1 डिग्री रहा. गर्म हवाएं और उमस ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी अधिक गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है. राजधानी पटना में भी पारा 41 डिग्री के करीब पहुंच गया है.