प्रशांत किशोर की सभा से मनीष कश्यप कुर्सी फेंक क्यों निकले थे बाहर? जानें वायरल वीडियो की इनसाइड स्टोरी
Manish Kashyap Viral Video: प्रशांत किशोर की सभा में मनीष कश्यप का गुस्सा क्यों फूटा? वायरल वीडियो में कुर्सी फेंकने की असली वजह सामने आई.
ADVERTISEMENT

प्रशांत किशोर की जनसभा में गुस्से में कुर्सी फेंकते मनीष कश्यप
Manish Kashyap Viral Video: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर राजनीतिक दल जनसभाएं कर रही है. जनता के बीच जाकर हर एक राजनेता अपना वोट बैंक मजबूत कर रहे हैं. इसी कड़ी में जन सुराज भी लगातार सभाएं कर रहा है, लेकिन इसी बीच एक अजीबो-गरीब कहानी सामने आई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें मनीष कश्यप खाली पड़ी कुर्सियों में से एक कुर्सी को फेंककर गुस्से से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे है. इस वीडियो के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई. हालांकि बिहार तक ने मनीष कश्यप से जब इस मुद्दे पर बातचीत की तो उन्होंने पूरी सच्चाई बताई. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.