बिहार: फेसबुक से प्यार, शादी और अब..., इंदौर की आरती ने बेगूसराय के मोहम्मद शहबाज पर लगाया गंभीर आरोप
Facebook Love Story: आरती ने पति पर गौ मांस खाने का दबाव बनाने, धर्म परिवर्तन की कोशिश और मारपीट के आरोप लगाए हैं. वहीं, शहबाज ने आरती को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं.
ADVERTISEMENT

आरती कुमारी और मोहम्मद शहबाज
Facebook Love Story: इंदौर की रहने वाली आरती कुमारी की जिंदगी फेसबुक पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी से पूरी तरह बदल गई. बेगूसराय के मोहम्मद शहबाज के साथ दोस्ती, प्यार और फिर शादी... सब कुछ एक खूबसूरत सपने जैसा था. लेकिन पांच साल बाद यह सपना टूट गया और आरती ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए. गौ मांस खाने और धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने की बात कहकर आरती ने पुलिस से मदद मांगी है. लेकिन शहबाज ने आरती को लेकर कुछ नई बातें बताई और आरती से छुटकारा दिलाने की मांग की जिससे मामले की पेंच फंस सी गई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरी कहानी.