बिहार: पूर्णिया में एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जलाया, वजह...डायन की कहानी

पूर्णिया के टेटगामा गांव में डायन के झूठे आरोप पर एक परिवार के पांच लोगों को पीट-पीटकर जिंदा जलाने की दर्दनाक घटना हुई, जिससे पूरे इलाके में डर फैल गया है.

ADVERTISEMENT

Bihar Purnia
Bihar Purnia
google news

बिहार के पूर्णिया जिले के टेटगामा गांव से बेहद दुखद खबर सामने आई है.दरअसल यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों को डायन के आरोप में पीट-पीट कर जिंदा जला दिया गया. इस घटना ने पूरे इलाके में डर और आतंक फैलाया हुआ है. गांव के लोग अब अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर भाग रहे हैं.