पटना के खेमका हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में ढेर हुआ 'राजा', हथियार देने का लगा था आरोप!

Gopal Khemka News: व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के मामले में पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य साजिशकर्ता को एनकाउंटर में मार गिराया गया.

ADVERTISEMENT

businessman gopal khemka
कारोबारी गोपाल खेमका की दो दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी (फाइल फोटो))
google news

Gopal Khemka News: बिहार के चर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड में पटना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. इस केस में शामिल विकास उर्फ राजा को मालसलामी इलाके में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया गया. पुलिस के अनुसार, राजा ने ही इस हत्या के लिए हथियारों की सप्लाई की थी और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के दौरान उसने फायरिंग शुरू कर दी.