10 लाख की सुपारी, 1 एनकाउंटर और..., गोपाल खेमका मर्डर मिस्ट्री में सामने आए 3 नाम

Gopal Khemka Murder Mystery: पटना के गोपाल खेमका मर्डर केस में 10 लाख की सुपारी, शूटर की गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड अशोक साव और हथियार सप्लायर राजा के एनकाउंटर से हुआ बड़ा खुलासा.

ADVERTISEMENT

गोपाल खेमका हत्या कांड: 10 लाख की सुपारी, मास्टरमाइंड और एनकाउंटर
गोपाल खेमका हत्याकांड
google news

Gopal Khemka Murder Mystery: पटना के चर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड की गुत्थी लगभग सुलझ गई है. 4 जुलाई की रात गांधी मैदान इलाके में हुई इस सनसनीखेज हत्या ने पूरे बिहार को हिलाकर रख दिया था. पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने न केवल शूटर को पकड़ा, बल्कि सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड और हथियार सप्लाई करने वाले का भी पर्दाफाश कर दिया. 10 लाख की सुपारी, एक एनकाउंटर, और कई गिरफ्तारियों से इस केस में परत दर परत चीजें सामने आई. आइए जानते है इस हत्याकांड की पूरी कहानी.