बिहार में चुनाव से पहले नीतीश सरकार का मास्टर स्ट्रोक, महिला और युवा वर्ग के लिए की बड़ी घोषणा
Bihar Government Job Reservation: बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला. महिलाओं को सभी सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण और युवाओं के लिए बिहार युवा आयोग का गठन. जानिए पूरी डिटेल.
ADVERTISEMENT

सीएम नीतीश कुमार(फाइल फोटो)
Bihar Government Job Reservation: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर बड़ा दांव खेला है, जो राज्य की महिलाओं और युवाओं के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने ऐलान किया है कि बिहार की बेटियों को अब हर सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण मिलेगा. इतना ही नहीं, युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए बिहार युवा आयोग के गठन की भी घोषणा की गई है. ये कदम बिहार के विकास की नई कहानी लिख सकते हैं. आइए, जानते हैं इन ऐलानों की पूरी डिटेल्स.