अगर अभी भी नहीं मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पैसा तो घबराएं नहीं, इस दिन आएंगे खाते में 10,000 रुपए
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: जिन महिलाओं को 26 सितंबर को 10,000 रुपए नहीं मिले, उनके खाते में 3 अक्टूबर से किस्त आएगी. जानें पूरी लिस्ट, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया.
ADVERTISEMENT

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 payment date
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: चुनाव से पहले बिहार सरकार की 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' हर जगह चर्चा में बनी हुई है. 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने इस योजना का शुभारंभ करते हुए 75 लाख महिलाओं के खाते में 10,000 रुपए ट्रांसफर किए. सरकार का मानना है कि इस राशि से महिलाएं आत्मनिर्भर होगी और अपने यह योजना महिलाओं की जिंदगी बदलने वाला साबित होगा.