बिहार में महिलाओं को 10 हजार पाने के लिए कहां से मिलेंगे फॉर्म, कहां होगा जमा? परियोजना प्रबंधक से समझिए पूरी बात

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: महिलाओं को 10 हजार की मदद के लिए फॉर्म कहां मिलेगा और कहां जमा होगा? जानें अनुलग्नक-1 व अनुलग्नक-2 फॉर्म की प्रक्रिया, नियम और पात्रता की पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना फॉर्म जानकारी
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पूरी जानकारी
Google CTA

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार में चुनावी साल में सीएम नीतीश ने महिलाओं के लिए 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की शुरुआत की. इसके तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपए की सहायता दी जाएगी. लेकिन इसे लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन भी है जैसे कि यह पैसा लेने के लिए फॉर्म कहां से मिलेगा, कहां जमा करना होगा, किसे मिलेगा, आदि. इन्हीं तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए बिहार तक के संवाददाता जिला परियोजना कार्यालय पहुंच और वहां के प्रबंधक से खास बातचीत की. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.