मुंगेर को नई सड़क की सौगात: चुआबाग से एनएच-80 तक चौड़ीकरण के लिए 21 करोड़ मंजूर
Bihar News: बिहार सरकार ने मुंगेर के चुआबाग से एनएच-80 (हसनगंज बजरंगबली चौक) तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 21 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है.
ADVERTISEMENT

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (File Photo: Bihar BJP/X)
Bihar News: मुंगेर शहर के लिए एक बड़ी खुशखबरी. चुआबाग से हसनगंज बजरंगबली चौक (एनएच-80) तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए बिहार सरकार ने 21 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दे दी है. यह परियोजना न सिर्फ आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि मुंगेर में पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा देगी. आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण योजना की खासियतें.
