केंद्र सरकार ने बिहार को दी 6014 करोड़  रुपए की सौगात, रेलवे और सड़क क्षेत्र में होगा विकास

Bihar News: केंद्र सरकार ने बिहार को 6014 करोड़ की सौगात दी. रेलवे और सड़क परियोजनाओं से यात्रा आसान होगी, कनेक्टिविटी, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

ADVERTISEMENT

केंद्र सरकार ने बिहार को 6014 करोड़ की सौगा दी – रेलवे और सड़क विकास परियोजना
केंद्र सरकार ने दी बिहार को बड़ी सौगात
Google CTA

केंद्र सरकार ने बिहार को 2 बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में रेल और सड़क विकास के लिए कुल 6014 करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर मुहर लगा दी गई है. रेलवे के क्षेत्र में विकास में 2192 करोड़ रुपए का खर्च तो वहीं सड़कों के विकास के लिए 3822 करोड़ की राशि दी गई है. माना जा रहा है कि इन दोनों क्षेत्र के विकास से राज्य के लोगों को काफी मदद मिलेगा क्योंकि इससे यात्रा में सुविधा से व्यापार में बढ़ोतरी होगा और इससे राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी.