पटना: दो बच्चों की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, सिरफिरा आशिक और फुलवारी विधायक समेत 10 के खिलाफ FIR

Patna murder case: पटना के जानीपुर में दो नाबालिगों की हत्या मामले में सिरफिरे आशिक और फुलवारी विधायक समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा.

ADVERTISEMENT

पटना में दो नाबालिगों की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा, एकतरफा प्यार ने ली जान
पटना में दो नाबालिगों की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा
Google CTA

अकसर इंसान प्यार में कई गलतियां कर बैठता है. प्यार में पागल लोग सामने वाले को अपना बनाने के लिए ना ही कोई दहलीज देखते है और ना ही कोई हद, बस उनके लिए सामने वाला इंसान ही उसकी जिंदगी बन जाती है. कुछ ऐसा ही मामला राजधानी पटना से सामने आया है. यहां प्रेमी द्वारा महज 14 साल की लड़की की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि वो किसी और लड़के से बात करने लगी थी. पटना के जानीपुर में बीते गुरुवार(31 जुलाई) को एक ही घर में दो नाबालिगों की हत्या मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.