भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, डीजे वैन के पलटने से गई 5 कांवरियों की जान, 4 घायल
Bhagalpur Kanwariya Accident: भागलपुर में DJ वैन पलटने से 5 कांवरियों की मौत, 4 घायल। सावन के अंतिम सोमवार पर हादसा, स्थानीयों का हंगामा और सीएम नीतीश की संवेदना.
ADVERTISEMENT

भागलपुर में डीजे वैन पलटने से कांवरियों की मौत
Bhagalpur Kanwariya Accident: सावन के आखिरी सोमवार को एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है. बिहार के भागलपुर जिले में रविवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया जिसमें की बड़ी हताहत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार एक डीजे वैन गड्ढे में पलट गया और उसके नीचे कई श्रद्धालु दब गए. इस हादसे में पांच कांवरियों की मौत हो गई है तो वहीं 4 घायल है. घायलों में से 2 लोगों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला?
