प्रशांत किशोर की सभा में मची बिरयानी की लूट, सामने आया मजेदार वीडियो

Prashant Kishor Biryani Video: प्रशांत किशोर की सभा में बिरयानी पर टूट पड़े लोग, दीवार फांदकर खाना उठाया, कुर्सियां गिरी, वीडियो वायर. जानें बहादुरगंज सभा की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

प्रशांत किशोर की सभा में बिरयानी लूट का वायरल वीडियो
प्रशांत किशोर की सभा में बिरयानी लूट का वायरल वीडियो
Google CTA

Prashant Kishor Biryani Video: बिहार में आगामी नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. इसी कड़ी में हर राजनीतिक दल अपना-अपना वोट बैंक साधने की प्रक्रिया में जीतोड़ मेहनत कर रही हैं. इस बार बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर ने भी एंट्री ली है. पीके यानी प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. 7 जुलाई को यूट्यूबर और पूर्व बीजेपी नेता ने भी जनसुराज का दामन थामा था. पीके के पार्टी लगातार जमीनी स्तर पर लोगों को जोड़ने का काम कर रही हैं.