सीएम नीतीश के भरोसेमंद IAS दिनेश राय ने लिया VRS, JDU के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव

Dinesh Rai VRS news: JDU से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है. कुर्मी समुदाय में मजबूत पकड़ रखने वाले राय, रोहतास समेत कई सीटों से संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार के करीबी IAS दिनेश राय ने लिया VRS, JDU से लड़ सकते हैं चुनाव
नीतीश कुमार के करीबी IAS दिनेश राय
google news

Dinesh Rai VRS news: बिहार की राजनीति और प्रशासन के गलियारों में इन दिनों एक नाम लगातार चर्चा में है दिनेश कुमार राय. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी और भरोसेमंद IAS अधिकारी रहे दिनेश राय ने 15 जुलाई 2025 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है. अब चर्चा है कि जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU की टिकट पर वे जल्द ही विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं.