प्रशांत किशोर को बड़ा झटका! जन सुराज से रितेश पांडे का इस्तीफा, क्या अब मनीष कश्यप की बारी?
PK News: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में बड़ी टूट! भोजपुरी स्टार रितेश पांडे ने दिया इस्तीफा. आरसीपी सिंह और मनीष कश्यप के भी पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Prashant Kishor News
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज' में भगदड़ मचती नजर आ रही है. एक तरफ पीके अपनी नई यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के कद्दावर चेहरे एक-एक करके साथ छोड़ रहे हैं. भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे ने पार्टी से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के भी पाला बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं.