राहुल गांधी ने पूर्णिया के उस आदिवासी परिवार से फोन पर की बात, जिनके 5 सदस्यों को डायन बताकर जिंदा जलाया गया
बिहार के पूर्णिया में अंधविश्वास के चलते एक ही परिवार के पांच आदिवासी सदस्यों को जिंदा जला दिया गया. राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से बात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया है.
ADVERTISEMENT

Purnia
बिहार के पूर्णिया जिले के टेटगामा गांव से एक बेहद दुखद और विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. यहां अंधविश्वास और क्रूरता की पराकाष्ठा दिखाते हुए एक ही परिवार के पाँच लोगों को 'डायन' होने के आरोप में पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर जिंदा जला दिया गया. इस अमानवीय घटना ने न केवल इलाके में दहशत फैला दी है, बल्कि आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों की भयावह तस्वीर भी पेश की है.