राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा के तीसरे दिन हुआ हंगामा, नाराज लोगों ने बीजेपी जिंदाबाद के लगाए नारे

Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra: बिहार में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के तीसरे दिन वजीरगंज में हंगामा हो गया. मंदिर नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने ‘बीजेपी जिंदाबाद’ के नारे लगाए.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi skips Hanuman temple in Wazirganj, locals raise BJP Zindabad slogans during Vote Adhikar Yatra
वोट अधिकार यात्रा के तीसरे दिन हुआ हंगामा
Google CTA

Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra: राहुल गांधी 17 अगस्त में बिहार में वोट अधिकार यात्रा कर रहें है. यात्रा के तीसरे दिन अचानक हंगामा हो गया. पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी वजीरगंज के पुनावा हनुमान मंदिर में दर्शन कर आज की यात्रा शुरू करने वाले थे, लेकिन वे वहां पहुंचे ही नहीं. राहुल और तेजस्वी का काफिला मंदिर पर नहीं रुका और सीधे आगे निकल गया. फिर वहां जो लोग उनके समर्थन में जुटे थे, वे बीजेपी जिंदाबाद का नारा लगाने लगे.