तेज प्रताप यादव ने कर दिया नई पार्टी का ऐलान, जनशक्ति जनता दल रखा नाम

Tej Pratap News: तेज प्रताप यादव ने RJD से अलग होकर नई पार्टी का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे और नाम रखा ‘जनशक्ति जनता दल’.

ADVERTISEMENT

Tej Pratap Yadav announces new party Jan Shakti Janata Dal in Bihar
तेज प्रताप यादव ने कर दिया नई पार्टी का ऐलान
Google CTA

बिहार में चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. मिल रही जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया है. दरअसल अनुष्का संग फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप को लालू यादव ने घर और पार्टी से दूर कर दिया था. तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि तेज प्रताप यादव कोई नई पार्टी बना सकते है.