जिसने 4-5 चुनावों में वोट डाला, अब उसे ही कर दिया अयोग्य, औरंगाबाद में राहुल गांधी के सामने आए लोगों ने बताई वोट कटने की कहानी

Rahul Gandhi Bihar Yatra: औरंगाबाद में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान लोगों ने वोट कटने की कहानी सुनाई. 4-5 चुनावों में वोट डाल चुके मतदाता हुए अयोग्य.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi listens to Aurangabad voters alleging their names removed from voter list despite voting in past elections
राहुल गांधी के सामने आए लोगों ने बताई वोट कटने की कहानी
google news

Rahul Gandhi Bihar Yatra: बिहार में चुनावी साल एकदम गहमागहमी से भरा हुआ है. हर एक राजनीतिक दल अपना वोट बैंक मजबूत करने में लगा हुआ है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बिहार में अपना वोट बैंक मजबूत करने में जुट गए है. फिलहाल राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा कर रहे है, जिसकी शुरुआत उन्होंने पिछले दिन यानी 17 अगस्त को सासाराम से की. इस यात्रा के दौरान विपक्ष के कई नेता भी राहुल के साथ मौजूद रहेंगे.